🪔 दिप्र फ़ाउंडेशन का शैक्षणिक प्रयास

The Uplift — कोचिंग योजना

जहाँ प्रतिभा कभी धन के अभाव में न हारे। कक्षा ६ से १२ तक तथा संगणक/अंकीय पाठ्यक्रम — अल्प मूल्य पर। अनाथ विद्यार्थियों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क। प्रत्येक प्रमाणपत्र QR द्वारा सत्यापनीय।

🎓 कक्षा ६–१२ 💻 संगणक पाठ्यक्रम 📚 नि:शुल्क ई-पुस्तकें 🔍 QR द्वारा सत्यापन
📚 ई-पुस्तकें पढ़ें

🪔 उपलब्ध स्थान — यथार्थ स्थिति

  • लोड हो रहा है...
नि:शुल्क अंकीय पाठ्यक्रम एवं ई-पुस्तकें

📚 ई-पुस्तक पढ़ें → परीक्षा दें → तत्क्षण प्रमाणपत्र

प्रत्येक पाठ्यक्रम हेतु हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों में ई-पुस्तक उपलब्ध। ई-पुस्तक पूर्ण पढ़ने के पश्चात् ही विंशति (२०) प्रश्नों की परीक्षा आरंभ होगी। प्रत्येक बार प्रश्न बदलेंगे।

विद्यार्थियों हेतु उपयोगिता

ये प्रमाणपत्र तथा पाठ्यक्रम आपके जीवन में कैसे सहायक होंगे?

प्रत्येक पाठ्यक्रम तथा प्रमाणपत्र को इस प्रकार रचा गया है कि वह आपके शिक्षा एवं करियर की दिशा में वास्तविक सहायता करे।

📈

१. परीक्षा में श्रेष्ठ अंक

साप्ताहिक परीक्षाएँ, नियमित अभ्यास तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन से विद्यालय तथा बोर्ड परीक्षाओं में अंकों में सुधार निश्चित है।

💼

२. रोज़गार योग्य कौशल

आज प्रत्येक नौकरी में संगणक ज्ञान आवश्यक है — चाहे सरकारी हो अथवा निजी। हमारे संगणक/सूचना प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम आपको डिजिटल युग में अग्रणी बनाते हैं।

🎯

३. प्रतियोगी परीक्षाओं का दृढ़ आधार

SSC, रेलवे, पुलिस, बैंकिंग — इन सभी की तैयारी कक्षा ९–१२ से ही आरंभ होती है। हमारा मूल पाठ्यक्रम आपको बड़ी परीक्षाओं में सफल बनाएगा।

🎖️

४. सत्यापनीय प्रमाणपत्र

प्रत्येक प्रमाणपत्र में QR कोड होता है। कोई भी — विद्यालय, महाविद्यालय, नियोक्ता अथवा सरकारी विभाग — उसकी प्रामाणिकता तत्क्षण सत्यापित कर सकता है।

🌱

५. आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास

कक्षा-सहभागिता, समूह-अध्ययन, शिक्षकों से संवाद — इनसे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जो जीवनपर्यन्त सहायक रहेगा।

📚

६. नि:शुल्क अंकीय पुस्तकालय

प्रत्येक नि:शुल्क पाठ्यक्रम हेतु हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों में ई-पुस्तक उपलब्ध। घर बैठे पढ़ें, परीक्षा दें, तत्क्षण प्रमाणपत्र पाएँ।

🎁 लाभ एवं अवसर

विद्यार्थी तथा स्वयंसेवक — दोनों के लिए

The Uplift योजना में विद्यार्थियों को शिक्षा तथा स्वयंसेवकों को अनुभव — दोनों को लाभ।

विद्यार्थी लाभ
🎓

कोर्स जॉइन करो और पाओ certificate जो CV/Resume improve करे

📄 📚 📈
स्वयंसेवक अवसर
👩‍🏫

Volunteer Teacher बनो और पाओ NGO Experience Certificate

(Govt/Private jobs के लिए useful)

📜 📊 ❓
यथार्थ पाठ्यक्रम पट्ट

उपलब्ध पाठ्यक्रम — यथार्थ स्थिति

सत्तर प्रतिशत छूट के पश्चात् भी न्यूनतम शुल्क ₹३०० प्रतिमास (पन्द्रह-दिवसीय पाठ्यक्रम हेतु ₹१५०)। अनाथ विद्यार्थियों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क।

संकेत पाठ्यक्रम अवधि बाजार शुल्क अपलिफ़्ट शुल्क न्यूनतम शुल्क उपलब्ध स्थान ई-पुस्तक
लोड हो रहा है...
📖 ई-पुस्तक सूचना: प्रत्येक पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण ई-पुस्तक (हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों में) पंजीकरण के पश्चात् विद्यार्थी केंद्र में उपलब्ध होगी।

🧮 शुल्क परिकलित्र

बाजार शुल्क ₹०
अपलिफ़्ट शुल्क ₹०
छूट ०%
देय शुल्क ₹०
स्वयंसेवक एवं शिक्षक हेतु करियर लाभ

अनुभव प्रमाणपत्र आपके करियर में कैसे सहायक होगा?

📜

१. सत्यापनीय अनुभव प्रमाणपत्र

प्रत्येक स्वयंसेवक को सेवा-अवधि पूर्ण होने पर QR-सत्यापनीय अनुभव प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। यह नियोक्ता द्वारा तत्काल सत्यापित किया जा सकता है।

👨‍🏫

२. प्रत्यक्ष अध्यापन अनुभव

पुस्तकीय ज्ञान भिन्न है, कक्षा-संचालन भिन्न। यहाँ आप वास्तविक कक्षा का अनुभव प्राप्त करेंगे।

🎓

३. CTET / TET हेतु

शिक्षक भर्ती में अनुभव प्रमाणपत्र अतिरिक्त अंक दिलाता है। हमारा सत्यापनीय प्रमाणपत्र आवेदन-पत्र में जोड़ा जा सकता है।

💼

४. रिज़्यूमे में प्रभाव

सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी CV को विशिष्ट बनाती है — नेतृत्व, समर्पण तथा संवेदनशीलता का प्रमाण।

🌟

५. सामाजिक सम्मान

जो शिक्षा देता है, समाज उसे गुरु का स्थान देता है। प्रतिवर्ष श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मानित किया जाता है।

🧠

६. स्वयं की योग्यता में वृद्धि

शिक्षण ही सर्वोत्तम अध्ययन है। पढ़ाने से आपके विषय की मूल बातें दृढ़ होती हैं।

परिचय

The Uplift कोचिंग योजना क्या है?

The Uplift कोचिंग योजना, दिप्र फ़ाउंडेशन का एक शैक्षणिक प्रयास है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अल्प मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर प्रदान करना है।

हमारा सिद्धांत है — ज्ञान कभी महँगा न होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।

🪔 महत्वपूर्ण सूचना: The Uplift कोचिंग योजना, दिप्र फ़ाउंडेशन का स्वतंत्र प्रयास है। यह किसी सरकारी योजना, विभाग अथवा संस्था से संबद्ध नहीं है।